Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

21 जुलाई शहीद दिवस मंच को लेकर ऋतब्रत बनर्जी ने ममता गुट पर साधा निशाना

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस वर्ष मेयो रोड की सभा में शामिल होने आ रहे तृणमूल कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थकों ने कई जगह हमले किए

21 Jul 2026

21 जुलाई शहीद दिवस मंच को लेकर ऋतब्रत बनर्जी ने ममता गुट पर साधा निशाना

पश्चिम बर्दवान। सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा सार्वजनिक किये गए जांच आयोग की रिपोर्ट वाले बयान पर तृणमूल कांग्रेस के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री का सम्मान के साथ पूछना चाहते हैं कि जांच आयोग की रिपोर्ट आखिर सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट को वर्षों तक ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर किसे बचाने की कोशिश की गई।
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जांच आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए बताया कि रिपोर्ट में पुलिस फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों को 25 लाख रुपये और घायलों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की सिफारिश की गई थी। लेकिन तत्कालीन ममता बनर्जी सरकार ने मृतकों के परिवारों को केवल दो लाख रुपये और घायलों को 15 हजार रुपये की सहायता दी थी।
ऋतब्रत बनर्जी ने 21 जुलाई के शहीद दिवस मंच को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने वर्षों तक शहीद परिवारों को मंच पर उचित स्थान नहीं मिला। यहां तक कि सांसद और विधायक भी मंच पर जगह नहीं पाते थे, जबकि टीवी धारावाहिकों के सहायक कलाकार मंच पर प्रमुखता से बैठे रहते थे। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस का मंच किसी रियलिटी शो का मंच नहीं है और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस वर्ष मेयो रोड की सभा में शामिल होने आ रहे तृणमूल कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थकों ने कई जगह हमले किए। उनके अनुसार कृष्णनगर, बैरकपुर और बीरभूम में पार्टी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। इस संबंध में प्रशासन को शिकायत दी गई है और उनके पास फोन रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। ऋतब्रत ने दावा किया कि महेशतला से कार्यकर्ताओं को लेकर आने वाली बसों के मालिकों को भाजपा के एक नेता ने फोन कर धमकी दी, ताकि वे बस उपलब्ध न कराएं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शहीद दिवस मंच को लेकर ऋतब्रत ने ममता गुट पर साधानिशाना
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस वर्ष मेयो रोड की सभा में शामिल होने आ रहे तृणमूल कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थकों ने कई जगह हमले किए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News